ePaper

भू-अर्जन पदाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Updated at : 03 Jan 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
भू-अर्जन पदाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने ओपीडी संचालन, दवा वितरण, साफ-सफाई, पंजी संधारण, टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

कहा : नियमित खुले अस्पताल, मरीजों को दें बेहतर सेवा प्रतिनिधि, महागामा महागामा प्रखंड क्षेत्र के लौगांय गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल ने किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी संचालन, दवा वितरण, साफ-सफाई, पंजी संधारण, टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान कुछ कमियां सामने आने पर संबंधितकर्मियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. रितेश जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान बीडीओ सोनाराम हांसदा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola