श्रीपुर बाजार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी काली पूजा

Updated:
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

पूजा अर्चना करते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

बोआरीजोर के श्रीपुर बाजार स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के श्रीपुर बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां काली की आराधना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मंदिर के पुजारी पंडित उदयकांत मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार को परंपरागत रूप से मां काली की विशेष पूजा की जाती है. उन्होंने बताया कि धार्मिक परंपरा के अनुसार इस अवसर पर बकरे की बलि भी दी जाती है तथा श्रद्धालु शुद्ध आटा और शुद्ध घी से तैयार प्रसाद मां काली को अर्पित करते हैं. उन्होंने कहा कि इस वार्षिक पूजा के माध्यम से ग्रामीण गांव में सुख, शांति, समृद्धि और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola