मेहरमा में तेज रफ्तार ऑटो पलटी, चालक समेत पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
मेहरमा में तेज रफ्तार ऑटो पलटी, चालक समेत पांच लोग घायल

मेहरमा में गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चालक समेत पांच लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा पहुंचाया. घायलों में पीरपैंती थाना क्षेत्र के फुलजोरिया गांव निवासी करिश्मा कुमारी (16), चांदनी देवी (18), किरण देवी (20), रानी देवी (26) तथा ऑटो चालक मेहरमा थाना क्षेत्र के सौरिचकला निवासी नंदलाल साह (55) शामिल हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. प्रणव कुमार की देखरेख में सभी घायलों का उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि चालक नंदलाल साह के दाहिने पैर में सूजन होने के कारण एक्स-रे कराने की सलाह दी गयी है. वहीं, करिश्मा कुमारी के सिर में चोट लगने के कारण उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गयी है. घायलों ने बताया कि वे सभी अपनी बहन के घर सुड़नी गांव धान रोपनी करने आये थे. काम समाप्त होने के बाद सुड़नी स्टैंड से ऑटो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ऑटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था. गैस गोदाम के समीप वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola