बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बोआरीजोर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता कंचन टुडू की शिकायत पर दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी बीरबल राय (पिता- फिरंगी राय), मोनू साह (पिता- प्रेमनाथ साह) तथा चंद्रशेखर भगत (पिता-स्व शिवपूजन भगत) पर अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली उपयोग करने का आरोप लगाया गया है. वहीं, डोरमा गांव निवासी तारीक अनवर पर भी बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में बीरबल राय एवं मोनू साह पर ₹29,265-₹29,265 तथा चंद्रशेखर भगत पर ₹24,388 का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा डोरमा गांव निवासी तारीक अनवर पर भी ₹29,265 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की शिकायत के आधार पर बोआरीजोर थाना कांड संख्या 17/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola