बोआरीजोर में किसानों के बीच मूंगफली, अरहर एवं मक्का के बीज वितरित

किसान के बीच बीज का वितरण करते पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
बोआरीजोर कृषि कार्यालय में किसानों के बीच उन्नत बीजों का वितरण किया गया। साथ ही मिलेट मिशन और सरकार की कृषि प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बोआरीजोर प्रखंड कृषि कार्यालय, बोआरीजोर में मंगलवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों किसानों के बीच मूंगफली, अरहर एवं मक्का के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया. इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं एवं मिलेट मिशन की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी शशिशेखर सिंह एवं बीटीएम सुनील कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट मिशन के तहत किसानों को अपने खेतों में मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार किसानों को प्रति एकड़ ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर रही है. उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उन्नत किस्म के बीजों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने की अपील की. इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र किस्कू, अकमल अंसारी सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










