ब्लॉकचेन पंजीकरण के माध्यम से किसानों के बीच गुणवत्तापूर्ण मूंग बीज का वितरण

Updated:
विज्ञापन

बीज वितरण करते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा में ब्लॉकचेन पंजीकरण के जरिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण मूंग बीज वितरित किए गए। जानें कैसे यह तकनीक कृषि वितरण में पारदर्शिता और पैदावार बढ़ा रही है।

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एग्री क्लिनिक सेंटर में मंगलवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ब्लॉकचेन पंजीकरण के माध्यम से पंजीकृत किसानों के बीच गुणवत्तापूर्ण मूंग बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉकचेन तकनीक के उपयोग से कृषि सामग्री के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है. इससे वास्तविक लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर पहुंचता है तथा वितरण प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावी बनती है. कार्यक्रम के दौरान किसानों को मूंग की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, फसल प्रबंधन तथा रखरखाव की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने किसानों से सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक शशिकांत कुमार, अनुराग, लालू कुमार, कृषक मित्र मनोज रविदास, संजय मंडल सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola