तेतरिया माल पंचायत के बेलवा गांव में निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Updated:
विज्ञापन
तेतरिया माल पंचायत के बेलवा गांव में निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत के बेलवा गांव में मंगलवार को हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. यात्रा में हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा निकाली गयी. इस भक्ति यात्रा में लगभग 1,500 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया. यात्रा बेलवा आयोजन मंडली से प्रारंभ होकर तेतरिया शिव मंदिर का परिक्रमा करते हुए बरैयाचक, करमेल, कजरैल गांवों से होती हुई कजरैल नदी तक पहुंची. यहां यजमान की भूमिका में मौजूद ललन राय और उनकी धर्मपत्नी हेमा राय ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा. यात्रा पुनः कजरैल गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर का परिक्रमा करते हुए पीताम्बर कित्ता, गझंडा, ढकनसार, बिशनपुर और भगैया गांव होते हुए कीर्तन मंडली लायी गयी. यात्रा में शामिल महिलाएं पूरी तरह भक्ति में लीन रही और श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते रहे. यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गयी. आयोजक ललन राय ने बताया कि लंबे समय से उनके परिवार के सदस्यों के साथ यह परंपरा चली आ रही है कि गांव में 24 घंटे के लिए हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाये. उन्होंने कहा कि पूरे गांव के लोग इस आयोजन में भक्ति भाव से सहभागी हुए. यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को जगह-जगह शरबत और पानी की सेवा की गयी. वापसी के दौरान उपस्थित सभी माता बहनों को महाप्रसाद के रूप में हलवा-पूड़ी वितरण किया गया. समापन के बाद भी पूरे गांव में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनायी दी, जिससे गांव का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया. मौके पर आसपास के गांवों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola