ePaper

लखनपहाड़ी में निकली कलश शोभा यात्रा, भागवत कथा आज से

Updated at : 26 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
लखनपहाड़ी में निकली कलश शोभा यात्रा, भागवत कथा आज से

पथरगामा के लखनपहाड़ी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजन के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महादेव पहाड़ी स्थित कुएं से जल भरे कलशों का पूजन स्वामी नीलकंठ जी महाराज ने किया। 31 कन्याओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच शोभा यात्रा काली मंदिर और बजरंगबली मंदिर होते हुए भागवत कथा स्थल पहुंची। श्रद्धालु राधे-राधे एवं जय माता दी के जयकारे लगाते थे। यजमान शोभाकांत झा और उनकी पत्नी रीता देवी उपस्थित थे। स्वामी नीलकंठ जी महाराज प्रतिदिन शाम 3 से रात्रि 8 बजे तक कथा सुनाएंगे। यह कथा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा. पथरगामा के लखनपहाड़ी पंचायत के लखनपहाड़ी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन के लिए रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. लखनपहाड़ी गांव के पास महादेव पहाड़ी स्थित कुएं से कलशों में जल भरा गया. कथावाचक स्वामी नीलकंठ जी महाराज ने विधि-विधान पूर्वक कलश पूजन किया, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ 31 कलश कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यजमान शोभाकांत झा अपनी पत्नी रीता देवी के साथ मौजूद थे. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तजन राधे-राधे और जय माता दी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. शोभा यात्रा काली मंदिर, बजरंगबली मंदिर होते हुए पूरे गांव में घूमी और भागवत कथा स्थल तक पहुंची, जहां मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल के चारों तरफ कलश स्थापित किए गए. यजमान शोभाकांत झा ने बताया कि कथावाचक स्वामी नीलकंठ जी महाराज प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भागवत कथा सुनाएंगे. उन्होंने बताया कि कथा 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola