मजदूरों के सभी समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : सिद्धार्थ गौतम

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना का जेबीसीसीआई सदस्य ने किया दौरा

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना पहुंचकर जेबीसीसीआइ सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने परियोजना में कार्यरत जनता मजदूर संघ यूनियन के नेताओं और कर्मियों से मुलाकात की. इस अवसर पर यूनियन के नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. परियोजना के ऊर्जा नगर स्थित राजमहल हाउस में बैठक के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि मजदूरों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने की बात कही. सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोयला मजदूरों की कठोर मेहनत से ही राजमहल परियोजना करोड़ों का मुनाफा अर्जित करती है. इसलिए परियोजना में कार्यरत सभी मजदूरों को पूर्व की तरह संडे और हॉली डे मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि जेबीसीसीआइ के 12वें गठन की पहल भी की जाएगी. इस अवसर पर यूनियन नेता प्रदीप पंडित, जय राम यादव, मुकेश झा, रविकांत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola