ePaper

पहाड़िया प्रसूता ने एक साथ तीन नवजात को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Updated at : 23 Jan 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
पहाड़िया प्रसूता ने एक साथ तीन नवजात को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय, परिजन खुश

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के राजाभिट्ठा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मंगलवार की देर शाम पहाड़िया प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया. तीनों नवजात स्वस्थ्य है, जिसमें दो लड़का व एक लड़की है. प्रसूता का नाम गांगी पहाड़ीन है. महिला भी प्रसव के बाद स्वस्थ है. एक साथ तीन बच्चों के जन्म की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉक्टर के मुताबिक बच्चों का जन्म कल शाम को ही हुआ है. जच्चा-बच्चा दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ है. वहीं इस सूचना के बाद गांव के लोगों की भीड़ अस्पताल में लग गयी. परिजन भी एक साथ तीन-तीन बच्चे के जन्म से काफी खुश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola