हनवारा बाजार में अतिक्रमणकारियों को किया गया अलर्ट

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

25 मार्च तक हरहाल में खाली करने के निर्देश

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के हनवारा में सड़क किनारे घर एवं दुकानदारों को सरकारी जमीन से हटाये जाने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर बुधवार को प्रशासन द्वारा जोरशोर से प्रचार-प्रसार कराया गया. लाउड स्पीकर के माध्यम से दुकानदार सहित अवैध मकान बना कर रह रहे लोगों को प्रचार कर अंतिम चेतावनी दी गयी. महागामा अंचलाधिकारी की टीम ने ई-रिक्शा के जरिए दुकानदारों को जागरूक करते हुए मुख्य बाजारों और सड़क किनारे किये गये अवैध अतिक्रमण को खाली करने की अपील की है. महागामा में कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से बाजारों और मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से तत्काल अपनी दुकानों के सामान को हटाने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि दुकानदार अपनी ओर से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो पुलिस की मदद से जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा और अतिक्रमण हटाने में जो भी खर्च आएगा, वह दुकानदारों से वसूला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola