टीबी मुक्त पंचायत के लिए चिकित्सा प्रभारी ने किया सम्मानित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश

विज्ञापन

पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान की अध्यक्षता में मासिक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उक्त बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के लिए सांचपुर के मुखिया की अहम भूमिका के लिए यक्ष्मा विभाग की ओर से प्रमाण पत्र व शॉल ओढ़ाकर सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया. बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिला समाज कल्याण द्वारा कुपोषित बच्चों को गांव से संबंधित सूची के अनुसार एवं सेविका के सहयोग से एएनएम व सहिया कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पथरगामा अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया. इस दौरान टीकाकरण, कालाजार, मलेरिया की रोकथाम पर चर्चा करते हुए अभियान की प्रगति बरकरार रखने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, पंकज कुमार, प्रतीक कुमार, पुतुल सोरेन, सतीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola