ePaper

72 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Updated at : 04 Nov 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
72 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

शौचालय की टंकी से सास की हत्या कर शव फेंके जाने की हुआ घटना में

विज्ञापन

मेहरमा के बरारी में शौचालय की टंकी से सास की हत्या कर शव फेंके जाने के हत्यारोपियों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है. दोनों हत्यारोपी फरार है और पुलिस की गिरफ्त से दूर है. मालूम हो कि मेहरमा में शौचालय की टंकी से 70 साल की नूरजहां के शव को बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने महिला के पोते के बयान पर हत्यारोपी की शिनाख्त तो कर ली है, लेकिन अब तक पकड़ नहीं पायी है. महिला के शव को उसके पोते के द्वारा दिये जानकारी के बाद ही पुलिस व अन्य लोगों द्वारा शौचालय की टंकी से निकाली गयी थी. हत्याकांड को अवैध प्रेम संबंध में अंजाम दिया गया था. संभवत: सास अवैध प्रेम संबंध में बाधक बन रही थी. आरोपी महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और बीते तीन-चार महीने से बाहर था. आरोपी बहू व प्रेमी दोनों ने इस हत्याकांड को मिलकर अंजाम दिया है, जैसा पुलिस के द्वारा पुष्टि की गयी है. हत्याकांड की भनक लगने के बाद दोनों ही फरार हैं और अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. पुलिस इस मामले में केवल हवा में पैर पटकने का काम कर रही है. इधर घटना को लेकर गांव में लोगों के बीच आक्रोश है. पुलिस इस बात का सुराग अब तक नहीं लगा पायी है कि आखिरकार दोनों कहां गये हैं. हत्यारिन बहू के नजदीकियों के यहां भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. संभावना जतायी जा रही है कि हत्याकांड को अंजाम दिये जाने के बाद कहीं लोग बिहार के रास्ते बाहर निकल गये है. इसके बाद पुलिस हत्यारोपियों को अब तक पकड़ नहीं पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola