श्रीपुर बाजार विद्यालय में 70 विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण

Author Sanjeet kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
बच्चों के बीच साइकिल वितरित करती प्रखंड प्रमुख. | Prabhat Khabar Network

बच्चों के बीच साइकिल वितरित करती प्रखंड प्रमुख. | Prabhat Khabar Network

बोआरीजोर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय श्रीपुर बाजार में कल्याण विभाग द्वारा 70 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास।

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, श्रीपुर बाजार में कल्याण विभाग की ओर से 70 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम उपस्थित रहीं. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करायी जाती है, ताकि उन्हें विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें. उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित अनेक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करा रही है. ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने परिवार, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए. साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम में कल्याण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुखिया रोशनी मरांडी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola