स्कूल में छात्रा अचानक बेहोश होकर गिरी, इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में बेहोश छात्रा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रतनपुर प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। शिक्षकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक छात्रा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तत्काल राजाभीठा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है. पीड़ित छात्रा की पहचान डांगापाड़ा गांव निवासी चंदू पहाड़िया की पुत्री सुषमा पहाड़िन के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सुषमा विद्यालय में मौजूद थी. इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी. छात्रा के बेहोश होते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

शिक्षकों ने बिना देर किये उसे राजाभीठा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक जांच के लिए छात्रा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा को बार-बार दौरे पड़ रहे हैं. उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा विभिन्न चिकित्सीय जांच करायी जा रही हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बेहोश होने और दौरे पड़ने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि सुषमा को इससे पहले कभी मिर्गी या इस प्रकार के दौरे की शिकायत नहीं हुई थी. उनके अनुसार, यह पहली घटना है जब वह अचानक बेहोश हुई और उसे दौरे पड़े. फिलहाल चिकित्सकों की टीम छात्रा के उपचार में जुटी हुई है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola