खबर प्रकाशित होने के बाद संवेदक ने मरम्मत करायी सड़क
सड़क की मरमम्त करते श्रमिक. | Prabhat Khabar Network
ठाकुरगंगटी के मोरडीहा गांव में नल-जल योजना के तहत खोदी गई सड़क की मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद संवेदक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार, पाइप बिछाने के दौरान सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी. इससे सड़क पर करीब दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे बन गये थे. संकरी सड़क होने के कारण ग्रामीणों सहित राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.
सड़क की इस बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद संवेदक ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया. वर्तमान में क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निक्कू झा ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद संवेदक सक्रिय हुआ और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू करायी गयी. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं होती तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने शीघ्र गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए