सोयी पत्नी पर फरसा से प्रहार कर किया जानलेवा हमला

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शराब पीकर पति ने पत्नी पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत अब भी गंभीर

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के संताली टोला में बीती रात आदिवासी युवक ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया है. हमले में आदिवासी युवक की पत्नी श्रीमती हांसदा बुरी तरह जख्मी हो गयी है. पति का नाम सुरेंद्र मुर्मू बताया गया है, जिसने फरसा से प्रहार कर पत्नी को जख्मी कर दिया. सोये अवस्था में होने के कारण महिला फरसा रोक नहीं सकी. फरसा से सिर के ऊपर प्रहार किया गया है. इससे महिला का सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. महिला कुछ भी बोल पाने में सक्षम नहीं है. बड़ी मुश्किल से नगर थाना की पुलिस द्वारा महिला का फर्द बयान लिया गया है. महिला को एक लड़का भी है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आये दिन नशे में हंगामा करता रहता है. कई बार देर रात होने पर नशा करने की मनाही की जाती थी. लेकिन पति इस बात को मान नहीं रहा था. गुरुवार की रात महिला सोयी थी. इसके बाद पति ने महिला के सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया.स्थानीय लोगों की पहल पर पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला अस्पताल के केजुअल्टी वार्ड में इलाजरत है और हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के मायके माल निस्तारा से कई लोग अस्पताल पहुंचकर मदद में जुटे हैं.महिला का फर्द बयान पुलिस को मिला है. आरोपी पर कार्रवाई होगी. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. महिला का उपचार कराया जा रहा है.

-आनंद कुमार साहा, मुफस्सिल थाना प्रभारी, गोड्डाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola