तेलडीहा मिस्त्री टोला में युवक ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

फाइनांस कर्मी की धमकी से आहत होकर दी जान

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलडीहा मिस्त्री टोला में 28 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी है. युवक का नाम कुदुस मिस्त्री बताया जाता है. घटना सोमवार शाम की बतायी जाती है. युवक का शव घर में ही फंदे से लटकता पाया गया. युवक शादीशुदा है. मिली जानकारी के अनुसार युवक को सोमवार की सुबह फाइनेंस कर्मी द्वारा आकर जेल भेजे जाने की धमकी दी गयी थी. बताया गया था कि यदि वह कंपनी से लिये गये कर्ज की अदायगी नहीं करता है, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बताया जाता है कि युवक बाइक खरीदे जाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था, जिसकी अदायगी नहीं कर पा रहा था. इसको लेकर सोमवार को कंपनी की ओर से पहुंचे व्यक्ति ने सरेआम कई लोगों के बीच धमकाया था. इससे पूरे दिन युवक आहत था और शाम होने के पूर्व फंदे से लटक गया. मां ने युवक के शव को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद हंगामा मच गया. शव को फंदे से नीचे उतारा गया. परिजन शव को देखकर परेशान थे और विलाप कर रहे थे. घटना के बाद मिस्त्री टोला में भी काफी भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा अस्पताल

पुलिस को भी मामले की सूचना दी गयी. पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा किया. शव को देर शाम पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. फाइनेंस कंपनी का नाम भी पता नहीं चल पाया है. हालांकि सुबह फाइनेंस कर्मी की टीम आयी थी. दिये गये आवेदन के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और दिये गये आवेदन पर केस दर्ज किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola