74 लाख की राशि से बनेगा चेक डैम, विधायक ने किया शिलान्यास

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Nov 2025 11:03 PM

विज्ञापन

सैकड़ों किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के बांझी पंचायत के नावाडीह गांव के जोरिया में 73 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चेक डैम का शिलान्यास किया गया. यह शिलान्यास विधायक प्रदीप यादव ने नारियल फोड़कर किया. अपने संबोधन में विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि चेक डैम के निर्माण से सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि इससे केवल सिंचाई ही नहीं, बल्कि भूमिगत जल स्तर में भी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. स्थानीय लोगों ने विधायक प्रदीप यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी पहल से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola