आग से घर जल कर राख, तीन लाख की क्षति

Updated at : 12 Apr 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
आग से घर जल कर राख, तीन लाख की क्षति

ग्रामीणों ने चापानल व कुएं के पानी लोकर आगू पा काबू पा लिया. वरना कई और घर आग की चपेट में आ जाते. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. घर में रखे 70 नकद, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, सोने-चांदी के जेवरात, चावल-गेहूं, कपड़े समेत सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

आपदा. सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत स्थित फुदन टोला की घटना 19 होनेवाली थी भतीजी की शादी, अगलगी से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत अंतर्गत फुदन टोला में शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते शहीजुद्दीन अंसारी का घर जल कर राख हो गया. घटना में लगभग तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी है. ग्रामीणों ने चापानल व कुएं के पानी लोकर आगू पा काबू पा लिया. वरना कई और घर आग की चपेट में आ जाते. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. घर में रखे 70 नकद, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, सोने-चांदी के जेवरात, चावल-गेहूं, कपड़े समेत सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गये. शहीजुद्दीन अंसारी ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी भतीजी की शादी थी. महीनों से कपड़े, जेवर और पैसे जुटाये थे. लेकिन अगलगी की घटना ने परिवार की उम्मीदों पर पानी फिर गया. शादी के लिए खरीदे गये सामान रख में तब्दील हो गये हैं. हालांकि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग तो बुझायी. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. जरूरी समान को जलने से बचाया नहीं जा सका. अगजनी की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस बाबत मदद की गुहार लगायी है. आगजनी की घटना के बाद टोले के लोग भी वहां जमा हो गये. परिजनों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola