ePaper

महागामा के सरैयाघाट में करंट की चपेट में आने से दो जख्मी

Updated at : 23 Apr 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
महागामा के सरैयाघाट में करंट की चपेट में आने से दो जख्मी

आनन-फानन में लाया गया रेफरल अस्पताल

विज्ञापन

गोड्डा जिले महागामा थाना क्षेत्र के सैरेयाघाट में मंगलवार को बिजली तार की चपेट में आने से दो लोग झुलस गये. घायल का नाम चिंगलाल महतो (50 वर्ष), पिता गिरधारी महतो एवं पुष्पा देवी (26 वर्ष) पति प्रसादी महतो दोनों सैरयाघाट के निवासी हैं. घायल को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर एकता कुमारी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि चिंगलाल महतो अपने घर में पिलर का काम कर रहा था. बताया कि पिलर का काम करते समय छड़ तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लग गया. वहीं बचाने के क्रम में पुष्पा देवी भी करंट की चपेट में आ गयी और वह भी घायल हो गयीं. वहीं डॉक्टर एकता कुमारी ने बताया कि घायल चिंगलाल महतो का दोनों हाथ काफी झुलस गया है. वहीं पुष्पा देवी को मामूली नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola