महागाम में वज्रपात से चार लोग घायल

महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर घुट्टी बहियार में वज्रपात से चार लोग घायल हो गये हैं
महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर घुट्टी बहियार में वज्रपात से चार लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल महागामा में किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत में धानरोपनी का कार्य चल रहा था, अचानक तेज बारिश होने लगी इसके बाद ठनका गिरने से दो महिला एवं दो पुरुष घायल हो गये. घायलों में नीतू कुमार(18 वर्ष), विनय कुमार यादव (28 वर्ष), रीता देवी (30 वर्ष) व रेखा देवी (30 वर्ष) के नाम शामिल हैं. घटना के बाद घायलों को आपदा मित्र छविलाल यादव व स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में महागामा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक एकता कुमारी ने उपचार कर बताया कि फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










