450 बच्चों का स्कूल, पानी को तरसता परिसर! बैसाखी के सहारे व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

खराब पड़ा चापानल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उमस भरी गर्मी में श्रीमतपुर विद्यालय के 450 बच्चे प्यासे . खराब बोरिंग के चलते पेयजल और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था ठप. नया सबमर्सिबल लगाने की मांग.

विज्ञापन

हनवारा: महागामा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीमतपुर में पेयजल व्यवस्था खराब होने से करीब 450 विद्यार्थी परेशान हैं. उमस भरी गर्मी में स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. पानी की समस्या के कारण मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को भी खाना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में करीब 450 विद्यार्थी नामांकित हैं. विद्यालय परिसर में बोरिंग की व्यवस्था है, लेकिन बोरिंग में लगा सबमर्सिबल अंदर ही टूटकर गिर गया है. इसके कारण पानी नहीं निकल रहा है. पेयजल व्यवस्था बाधित होने से विद्यार्थियों को पानी पीने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन तैयार करने और शौचालय की साफ-सफाई में भी परेशानी हो रही है.

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पेयजल संकट की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक खराब सबमर्सिबल को ठीक कराने या नया सबमर्सिबल लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

उमस भरी गर्मी में बढ़ी बच्चों की परेशानी

उमस भरी गर्मी के कारण विद्यालय में पानी की जरूरत और बढ़ गयी है. पढ़ाई के दौरान प्यास लगने पर बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है. स्कूल में नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ने के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

वहीं, मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए भी पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. खाना बनाने, सब्जियां धोने, बर्तन साफ करने और अन्य कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करने में रसोइयों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. बोरिंग खराब रहने के कारण उन्हें दूसरे स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है.

नया सबमर्सिबल लगाने की मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय की खराब बोरिंग में नया सबमर्सिबल लगाकर जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. ऐसे में विद्यालय में तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल करना बेहद जरूरी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola