43 यूनिट रक्तदान से रचा रिकॉर्ड, गोड्डा में युवाओं ने पेश की मिसाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लायंस क्लब ने गोड्डा सदर अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त संग्रह कर रचा रिकॉर्ड. युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा.

विज्ञापन

गोड्डा. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में लायंस क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 43 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे रिकॉर्ड माना जा रहा है. रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ निखत ने स्वयं रक्तदान कर किया.

विज्ञापन

युवाओं समेत कई लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

शिविर में डॉ निखत, गुंजन झा, प्रीतेश नंदन, मेहरमा से पहुंचे अजय मंडल, रंजीत राय, कुंदन कुमार, प्रेमचंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया.

लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा धर्म है. रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी दूसरे को जीवनदान देता है. युवाओं की पहल पर खुशी जताते हुए उन्होंने सभी रक्तदाताओं को बधाई दी.

पदाधिकारियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सीएस डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सचिव ऋषि राज रंजन, कोषाध्यक्ष डॉ सैय्यद शहवाज हसन, डॉ अशोक कुमार, डॉ मंटू टेकरीवाल, डॉ प्रभा रानी प्रसाद, डॉ तारा शंकर झा, अनूप गाड़िया, तनवीर अहमद इरफनी उर्फ शेरू, अमित बोस, रामशंकर साह, ब्लड डोनेशन चेयर पर्सन प्रीतेश नंदन, ज्ञान किशोर, अमित दुबे, गुंजन झा, एलटी मिलन कुमार नाग, शाहि द सिद्दिकी, एंड्रियास हेम्ब्रम और जॉन पहाड़ियासमेत अन्य मौजूद रहे.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola