जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ का हुआ गठन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख ने ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन

गोड्डा. गोड्डा प्रखंड के डुमरिया गांव में किसानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदिवासी जैविक धरती प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन करते हुए एफपीओ के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. एफपीओ के गठन में अदाणी फाउंडेशन की अहम भूमिका रही है. कार्यक्रम में डुमरिया पंचायत के उपमुखिया, अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. सीएसआर प्रमुख ने एफपीओ की महत्ता और सरकारी व कृषि विभागों से मिलने वाले संसाधनों के लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने जैविक खेती के फायदे बताते हुए किसानों को इसके प्रति जागरूक किया. ग्रामीणों और एफपीओ सदस्यों ने नये कार्यालय के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की. इसे क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. इस पहल से जैविक खेती को बढ़ावा मिलने और किसानों को नयी तकनीकों व सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola