13 गांवों में 700 से अधिक ग्रामीणों की हुई नेत्र जांच

Updated:
विज्ञापन
02 में शिविर के दौरान  महिला मरीज | Prabhat Khabar Network

शिविर के दौरान महिला मरीज

अदाणी फाउंडेशन ने गोड्डा के 13 गांवों में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें 700 से अधिक ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

विज्ञापन

गोड्डा. अदाणी फाउंडेशन द्वारा पावर प्लांट के कोर क्षेत्र के 13 गांवों में आयोजित 11 दिवसीय विजन केयर कार्यक्रम का सफल समापन हुआ. ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गये अभियान में 700 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच की गयी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी गांवों में शिविर लगाकर 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के महिला और पुरुष लाभार्थियों की आंखों की जांच की. इस दौरान मोतियाबिंद सहित अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गयी. जांच के बाद 450 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये.


वहीं, मोतियाबिंद एवं अन्य जटिल नेत्र रोगों से पीड़ित 200 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ संस्थानों में रेफर किया गया. अभियान को ग्रामीणों का व्यापक सहयोग मिला. लाभार्थियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं, इसलिए ऐसे शिविर काफी लाभदायक हैं. अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उसकी पहल आगे भी जारी रहेगी. ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी बढ़ाई जायेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola