डीएवी के विद्यार्थियों ने किया अदाणी पावर प्लांट का भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
06 में अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करते डी ए वी पब्लिक स्कूल पथरगामा के छात्र छात्राएं  | Prabhat Khabar Network

06 में अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करते डी ए वी पब्लिक स्कूल पथरगामा के छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

पथरगामा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अदाणी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कर बिजली उत्पादन की आधुनिक प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं को करीब से समझा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा

डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अदाणी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया. निदेशक संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक गतिविधियों और बिजली उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की. छात्रों ने पावर प्लांट की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया. विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया. प्लांट के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी पहलुओं और कार्यप्रणाली से अवगत कराया. निदेशक संतोष कुमार महतो ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे उन्हें कक्षा में सीखे गये सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने अदाणी पावर प्लांट प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में औद्योगिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करते हैं. भविष्य के करियर के प्रति नयी प्रेरणा प्रदान करते हैं. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस दौरान मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola