वाहन चेकिंग में 17 बाइकों से कटा 34,400 रुपये का चालान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जांच अभियान में सभी वाहनों के डिक्की, कागजात के साथ हेलमेट की जांच की गयी

विज्ञापन

पथरगामा थाना मोड़ के समीप गुरुवार को जिला परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान जिला परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा एवं पथरगामा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की. बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में 17 बाइकों से 34, 400 रुपये का चालान काटा गया. बताया कि जो बाइक चालक चालान की राशि जमा कर दिये, वैसे चालकों के वाहन को मुक्त कर दिया गया. जांच अभियान में सभी वाहनों के डिक्की, कागजात के साथ हेलमेट की जांच की गयी. जिस बाइक चालक के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे एवं बिना हेलमेट के पाये गये, वैसे बाइक चालक का जिला परिवहन विभाग के कर्मी द्वारा चालान काटा गया. इस संबंध में जिला परिवहन विभाग गोड्डा के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा कंचन भदोलिया के निर्देशानुसार पथरगामा थाना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola