एनएसएस वालंटियर ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

हर महीने दर्जनों लोगों की की जा रही है जान

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के दौरान प्रत्येक दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर हर महीने दर्जनों लोगों की जान जा रही है. सैकड़ों लोगों के घायल होने के कारण उनकी जिंदगी बेकार हो रही है. सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन की मदद से जागरूकता अभियान तो चलाया जा रहा है, मगर फिर लोग नियम की अनदेखी कर रहे हैं. प्रत्येक दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एसआरटी कॉलेज धमड़ी के एनएसएस वालंटियर के कॉर्डिनेटर महेश्वर राम इंदवार की अगुआई में एसआरटी कॉलेज धमड़ी के एनएसएस वालंटियर के साथ पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग के एसआरटी कॉलेज के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियम को समझाते हुए उनसे पालन करने का अनुरोध किया. मौके पर कोमल कुमारी, चंचल कुमारी, पीयूष तिवारी, मो मुस्तफा, कार्तिक कुमार, विकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola