बीडीओ ने की पीएम आवास व अबुआ आवास योजना की भौतिक जांच

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 11:29 PM

विज्ञापन

निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी, लाभुकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस व राशि वसूली का आदेश

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने बिरनिया गांव में पीएम आवास और अबुआ आवास योजना के तहत बनाये जा रहे घरों की भौतिक जांच की. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी गति पर नाराजगी जतायी और लाभुकों को सख्त निर्देश दिये. बीडीओ ने बताया कि जांच में कई लाभुकों द्वारा आवास निर्माण में धीमी गति दिखायी गयी, जो योजना के नियमों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत दी जाने वाली राशि का सही उपयोग करना लाभुकों की जिम्मेदारी है. निर्माण कार्य में विलंब से सरकार को वित्तीय नुकसान होता है. फुलेश्वर मुर्मू ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने निर्माण में ढिलाई दिखाई, उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा और सूद समेत राशि की वसूली की जाएगी. उन्होंने दिवाली और छठ पर्व के दौरान सभी लाभुकों से निर्देश दिये कि वे घर लौटकर निर्माण कार्य में तेजी लायें. बीडीओ ने यह भी कहा कि पर्व के बाद भी यदि निर्माण कार्य धीमी गति से चलता रहा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पीएम आवास और अबुआ आवास योजना गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए चलायी जा रही है. योजना के तहत लाभुकों को 1.20 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने आवास का निर्माण समय पर और गुणवत्ता के साथ कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola