ePaper

फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं मंत्री

Updated at : 25 Aug 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं मंत्री

दीपिका पांडेय सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल भेंटकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन

महागामा ऊर्जानागर राजमहल हाउस में झारखंड फुटबॉल संघ सम्मान समारोह का आयोजन जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष जय किशोर ठाकुर व सचिव अब्दुल कलाम आजाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थीं. जिला फुटबॉल संघ द्वारा कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. वहीं कृषि मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लिए उपविजेता गोड्डा टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, डायरी, पेन देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. वहीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी पर नाज है. हौसला के साथ बुलंदियों को छुएं. खिलाड़ियों ने सम्मान पाकर कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया. फुटबॉल संघ के सदस्यों ने कहा कि बीते वर्ष सितंबर 2023 में गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित फाइनल मुकाबला में जमशेदपुर की टीम ने गोड्डा को हराया था. जहां मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विजेता जमशेदपुर व उपविजेता टीम गोड्डा को पुरस्कृत किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola