सभी बीडीओ, बीइइओ, बीपीओ व हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बच्चों की हाजिरी व एमडीएम की रिपोर्ट समय पर नहीं भेजने पर डीसी ने की कार्रवाई

विज्ञापन

डीसी जिशान कमर ने सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया और पाया कि कई स्कूलों ने बच्चों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी. इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. डीसी ने निर्देश दिया कि इस व्यवस्था के लिए जिम्मेदार सभी प्रखंड के बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यकम पदाधिकारी, सभी प्रखंड के संकुल साधनसेवियों और हेडमास्टर्स के वेतन व मानदेय के भुगतान पर 10 मार्च को रोक लगा दी जाए. यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया. ज्ञात हो कि जिले में कुल 1541 स्कूल संचालित हैं, जिनमें मध्याह्न भोजन का प्रावधान है. इनमें से मात्र 124 स्कूलों के हेडमास्टर्स ने ही निर्धारित समय 11:15 बजे तक एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट भेजी, जबकि 1417 स्कूलों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. यह ध्यान में रखते हुए कि डीसी ने हर हाल में एसएमएस के जरिए रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया था, उन्होंने इसे वित्तीय अनियमितता और आदेशों के उल्लंघन के रूप में देखा. डीसी ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा पर सवाल उठाए हैं और सभी से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है. उन्होंने इस मामले में कड़े तेवर दिखाए हैं. डीसी लगातार सभी स्कूलों का वीसी के माध्यम से निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं ताकि शिक्षण व्यवस्था और मध्याह्न भोजन में सुधार हो सके. इस क्रम में, उन्होंने सोमवार को समीक्षा के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और दोषी शिक्षकों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्देश दिया.

इन प्रखंडों में इतने स्कूलों द्वारा नहीं भेजा गया एसएमएस प्रतिवेदन

प्रखंड स्कूल की संख्या एसएमएस नहीं भेजने वाले स्कूलबसंतराय 99 91

बाेआरीजोर 207 195गोड्डा पूर्वी 162 135

गोड्डा पश्चिमी 131 117महगामा 196 183

मेहरमा 118 112पथरगामा 131 117

पोडैयाहाट पूर्वी 112 102पोडैयाहाट प 126 122

सुंदरपहाडी 149 143ठाकुरगंगटी 110 100

कुल 1541 1417

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola