संतोष मुर्मू ने ठेकेदार और एनटीपीसी प्रबंधन से की पुनर्नियुक्ति की मांग

Updated:
विज्ञापन
संतोष मुर्मू ने ठेकेदार और एनटीपीसी प्रबंधन से की पुनर्नियुक्ति की मांग

फरक्का एनटीपीसी रेलवे लाइन पर ठेका मजदूर का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे लाइन में कार्यरत ठेका मजदूर संतोष मुर्मू ने अपने परिवार के साथ नौकरी की मांग को लेकर रेलवे लाइन के बगल में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा. संतोष मुर्मू ने बताया कि वह फरक्का एनटीपीसी रेलवे लाइन के 59 से 62 किलोमीटर क्षेत्र में कार्यरत थे, लेकिन 27 जून 2025 को झूठे मामले में जेल जाना पड़ा. इसके बाद एनटीपीसी के ठेकेदार द्वारा उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि न्यायालय से जमानत लगभग सात महीने पूर्व मिल चुकी है, फिर भी ठेकेदार द्वारा उन्हें नौकरी पर नहीं रखा गया, जिससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. संतोष मुर्मू ने ठेकेदार और एनटीपीसी प्रबंधन से फिर से नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक नौकरी नहीं दी जाती, धरना जारी रहेगा. वहीं, एनटीपीसी प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि ठेका मजदूर गंभीर मामले में जेल गये थे और यह मामला ठेकेदार का है, क्योंकि मजदूर ठेकेदार के अंतर्गत कार्य करता था.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola