फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन को 15 मई को किया जाएगा बाधित

Updated at : 12 May 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन को 15 मई को किया जाएगा बाधित

ठेका मजदूर विजय मुर्मू को जनवरी माह से कम मजदूरी का हो रहा भुगतान

विज्ञापन

फरक्का एनटीपीसी एमजीआर रेलवे लाइन को ललमटिया केबिन के पास 15 मई को एक दिवसीय बंद किया जाएगा. संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ के सचिव रामजी साह ने बताया कि फरक्का एनटीपीसी में कार्यरत ठेका मजदूर विजय मुर्मू को जनवरी महीना से कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. जबकि विजय एनटीपीसी में गैंग मेट के रूप में दो वर्षों से कार्यरत है. विजय को पूर्व में 20 हजार रुपया महीना वेतन का भुगतान किया जाता था. लेकिन जनवरी 2024 वर्ष से एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा 10 हजार रुपया वेतन का भुगतान किया जाने लगा. अचानक प्रबंधन के द्वारा वेतन की कटौती की गयी है. जबकि नियम के अनुसार मजदूर की वेतन में बढ़ोतरी की जाती है. मजदूर संघ के सचिव ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन की मनमानी चरम सीमा पर है. कई बार वेतन में सुधार करने के लिए प्रबंधन से वार्ता भी किया गया. प्रबंधन के द्वारा वेतन में सुधार को लेकर आश्वासन भी दिया गया. लेकिन प्रबंधन के द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गयी. मजबूर होकर मजदूर संघ के बैनर तले एनटीपीसी ठेका मजदूर रेलवे लाइन को बाधित कर रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola