सीबीएसई 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को मिला पुरस्कार

डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इन छात्रों को क्षेत्र और देश का भविष्य बताया और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत माना। अभिभावकों ने स्कूल परिवार का आभार व्यक्त किया। समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। अंत में स्कूल ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनकी आगे और बड़ी सफलताओं की कामना की।
प्रतिनिधि, महागामा डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित कर विद्यालय प्रबंधन ने यह संदेश दिया कि बच्चों की सफलता में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है. बच्चों ने अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयास से यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय के ये नन्हे सितारे अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं तथा समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं. ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही क्षेत्र और देश का भविष्य हैं. सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया. समारोह के दौरान तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




