ePaper

अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में प्रभारी हेडमास्टर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 09 Sep 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में प्रभारी हेडमास्टर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

महागामा के संग्रामपुर स्कूल में छात्राओं को अश्लील दिखाने का मामला

विज्ञापन

महागामा के संग्रामपुर स्कूल में छात्राओं को कथित अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में सहायक शिक्षक पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर द्वारा प्राथमिक दर्ज दर्ज करायी गयी है. हनवारा थाना में केस दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिक की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि कांड संख्या 49,24 के तहत सहायक शिक्षक अनवारूल होदा पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिक में प्रभारी हेड मास्टर रमाशंकर महतो ने बताया कि उनके विद्यालय के सहायक शिक्षक द्वारा सातवीं एवं आठवीं क्लास की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाया जाता था. इसकी शिकायत छात्राओं ने अभिभावक से की. मालूम हो कि मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ. हंगामा के बाद आरोपी सहायक शिक्षक को संग्रामपुर से कुसमरा ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद सहायक शिक्षक पर प्रभारी हेड मास्टर द्वारा केस दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक की धर-पकड़ की कारवाई पुलिस ने तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola