वाशिंग मशीन लगकर तैयार, अब सदर अस्पताल में ही होगी गंदे कपड़ों की धुलाई

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बाहर से मजदूर बुलाकर सफाई कराने से हो जाता था देर-सबेर, अब मिलेगी निजात

विज्ञापन

गोड्डा सदर अस्पताल में नया वाशिंग मशीन लगाया गया है. इसके साथ ही एक अन्य मशीन भी लगायी गयी है, जिसका काम भिंगे कपड़ों को सुखाना होगा. दोनों मशीनों को सदर अस्पताल में लगा दिया गया है. इसका मुख्य काम सदर अस्पताल के कपड़ों को धोना व सुखाना है. इसे अब अच्छी तरह से इंस्टॉल करके चालू कर दिया जाएगा. लाखों की लागत से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मशीन का क्रय किया गया है, जिसे कुछ दिनों में इंस्टॉल करने के बाद चालू कर दिया जाएगा. इस मशीन को सदर अस्पताल के पुराने मेल वार्ड में लगाया गया है. मालूम हो कि मेल वार्ड को नये अस्पताल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है.

सफाई में अब नहीं खर्च होगी अस्पताल प्रबंधन की राशि

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हर दिन अस्पताल के गंदे कपड़ों को धोने के लिए बाहर से मजदूर बुलाकर साफ-सफाई करानी पड़ती थी. इसमें देर-सबेर भी होता था. इसको लेकर मरीज से अस्पताल प्रबंधन की कभी-कभी किचकिच हो जाती थी. साथ ही अस्पताल प्रबंधन की भारी भरकम राशि खर्च हो रही थी. लेकिन अब इसको इंस्टॉल करने के बाद हर दिन अस्पताल में कपड़ों को धोने का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा. साथ ही समय पर कपड़ा सदर अस्पताल को मुहैया करा दिया जाएगा. इससे मैनेजमेंट कई परेशानियों से बच जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola