झारोटेफ की संकुल प्रभारी के चयन को लेकर बैठक आयोजित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रांची के मोरहाबादी में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान

विज्ञापन

झारोटेफ की संकुल प्रभारी के चयन को लेकर ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रितेश रंजन ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में आगामी 22 जून को रांची में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को विस्तारित करते हुए 62 साल करने एवं केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ देने सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु रांची के मोरहाबादी में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन प्रस्तावित है. उन्होंने आह्वान किया कि इसकी सफलता के लिए अभी से झारोटेफ के सभी सदस्य तैयारी में लग जायें. बैठक का संचालन कर रहे जिला संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद शर्मा ने कहा कि महागामा प्रखंड में कुल 12 संकुल है. आज की बैठक में सभी संकुल हेतु संकुल प्रभारी का चयन कर लिया गया है, जिसकी सूची बाद में जारी की जाएगी. संकुल प्रभारी का चयन हो जाने से अब संगठन के कार्यों को गति मिलेगी और संगठन का विस्तार अब हर गांव तक होगा. क्योंकि हर गांव में किसी न किसी विभाग के राज्यकर्मी हैं. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हासमी, कोषाध्यक्ष अब्दुल शकुर, उपाध्यक्ष निलेश कुमार, संयुक्त सचिव नियाज अहमद, राजेंद्र पंडित, अंजनी कुमार चौधरी, कुंदन कुमार शाही, कमर मुश्तर, ताहिर, इकबाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, मणि भूषण आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola