21 से 27 मार्च तक मनाया जा रहा है ई-केवाईसी सप्ताह : डीएसओ

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

महागामा प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में डीएसओ श्रवण कुमार राम, सीओ खगेन महतो, एमओ संजीव कुमार के अलावा प्रखंड क्षेत्र के मुखिया व 176 पीडीएस दुकानदार मौजूद थे. इस दौरान डीएसओ ने बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह मनाया जा रहा है. ऐसे में ई-केवाईसी कराने से वंचित कार्डधारी अपने डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी करवा लें. नहीं तो 31 मार्च के बाद लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. बताया गया कि जन वितरण प्रणाली के ऐसे बहुत लाभुक हैं, जिन्हें राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में पता नहीं है. ऐसे में उन्हें राशन कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि वह लाभ ले सकें. डीएसओ ने बताया कि वैसे कई लाभुक हैं, जिनका फिंगर नहीं ले रहा है. वैसे लाभुकों का आंखों के माध्यम से ई-केवाईसी करायी जाएगी. एमओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी पीडीएफ दुकानदार के पास वैसे कई लाभुक हैं, जो सरकार द्वारा दिये गये मापदंड को फॉलो नहीं कर रहे हैं. उन्हें चिह्नित कर नाम हटायें. कार्यशाला में जन वितरण दुकानदारों को प्रतिदिन दुकान खोलकर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान पीडीएस दुकानदारों के कार्य क्षमता में बढ़ोतरी करने, सही तरीके से पंजी व सूचना पट संधारण करने, कार्ड धारियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ अनाज वितरण करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola