भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट मामले में देर रात पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार , भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 12:11 AM

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे स्वयं पहुंचे थे थाना

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मनीष कुमार साह के साथ मारपीट के मामले में नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम मुकेश कुमार व दीपक यादव है. पुलिस ने टीम बनाकर दोनों को गिरफ्तार किया तथा जेल भेज दिया. मालूम हो कि इस मामले में नगर थाना में मनीष कुमार साह के बयान पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें मनीष ने तीन आरोपियों का नाम बताया था. आरोपियों का नाम मुकेश कुमार यादव, दीपक यादव व सन्नी यादव बताया जाता है. मालूम हो कि मारपीट की घटना को लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे स्वयं नगर थाना पहुंचे थे. थाना पहुंचकर स्वयं उन्होंने इस मामले को वरीय पुलिस अधिकारियों से देखने को कहा था. इसके बाद एसडीपीओ सहित नगर थाना की पुलिस रेस हो गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डॉ दुबे ने आरोपियों को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का गुंडा बताया था. कहा कि चुनाव में किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola