भाजपा के हनवारा मंडल में बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मिला मंत्र

विश्वास खानी पंचायत के संग्रामपुर ग्राम में भाजपा बूथ कमेटी की बैठक
हनवारा मंडल के विश्वास खानी पंचायत के संग्रामपुर ग्राम में भाजपा बूथ कमेटी की बैठक सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ संयोजक के साथ की गयी. इस बैठक के प्रभारी पूर्व जिला मंत्री जिच्छू रविदास व भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सह पंचायत संयोजक विवेकानंद भगत ने सभी अध्यक्ष एवं संयोजक को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया. सभी बूथ अध्यक्ष को अपने-अपने बूथ पर बूथ कमेटी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करने को कहा. बैठक में किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश सिंह, बूथ अध्यक्ष आनंद कुमार भास्कर, अनूप लाल सिंह, शिव नारायण सिंह, दिनेश तांती, विनय यादव, मनोहर सिंह, नकुल यादव, कृष्ण कुमार यादव, नागरिक यादव, गोपाल राम, अशोक यादव एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




