अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम

भीम आर्मी के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया हालात नियंत्रित

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली किसी असामाजिक तत्व द्वारा तोड़ दी गयी. यह घटना सुबह तब सामने आयी जब कुछ लोग प्रतिमा के पास पहुंचे और अंगुली टूटी पायी. उस अंगुली को उन्होंने प्रतिमा के समीप ही रख दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गये. ग्रामीणों ने दोषी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अमौर-डोय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण आने-जाने वाली गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया. बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने तुरंत एएसआई मुक्तेश्वर राम और नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को जाम स्थल पर भेजा. एएसआई ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को समझाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही, और फिर जाम हटा लिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा बुधवार की संध्या तक सही थी. सुबह पहुंचने पर अंगुली टूटी मिली. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ महीने पूर्व खिरौंधी में भी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था, लेकिन दोषियों की पहचान और कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि जब तक दोषियों की पहचान नहीं होगी, सड़क जाम की कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola