बैट्री व्यवसायी की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 28 Jul 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बैट्री व्यवसायी की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

महागामा नहर किनारे स्थित मंदिर जा रही थी. इस दौरान मुख्य सड़क पर अचानक बाइक से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा महागामा बाजार के बैट्री व्यवसायी रामप्रवेश गुप्ता की पत्नी रूपा देवी (26) की मौत सड़क हादसे में हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने भतीजा व डेढ़ साल की बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर महागामा नहर किनारे स्थित मंदिर जा रही थी. इस दौरान मुख्य सड़क पर अचानक बाइक से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था. भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बाइक से गिरने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गयी. महिला अपने पीछे छोटी-छोटी दो बेटी व एक बेटा को छोड़ गयी हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला के पति देवघर गये थे, जहां घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम वापस घर लौट गये. घटना की सूचना के बाद मृतक के आवास पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह समेत व्यवसाइयों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola