नाबालिग लड़की भगाने के अभियुक्त को भेजा जेल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की भगाने के अभियुक्त सनोज सोरेन (20 वर्ष) ग्राम हेठबंधा थाना ललमटिया निवासी को जेल भेज दिया है. इस संंबंध में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर भगाने का मामला दर्ज हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. लड़की भी अभियुक्त के घर से बरामद की गयी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola