पोड़ैयाहाट के द्रौपद गांव में अगलगी से घर जला, एक लाख का नुकसान

बंगाल से काम कर लौटा था बबलू का पूरा परिवार
गोड्डा जिले के पोडै़याहाट थाना क्षेत्र के द्रौपद पंचायत अंतर्गत ढेला टोला गांव में अगलगी की भयावह घटना हो गयी. इस अगलगी में बाबलू बबलू हांसदा का घर घर जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि घर के चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया, जिसमें बबलू का घर पूरी तरह से जल गया. इस अगलगी में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान एवं नकद सात हजार रुपये जलकर राख हाे गया. अगलगी पीड़ित बबलू हांसदा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार बंगाल से मजदूरी कर वापस लौटा था. दोपहर चिलचिलाती धूप के दौरान घर में आराम कर रहा रहा था. अचानक घर में आग की लपटें उठने लगी. इसके बाद मेरी नींद खुली. घर में आग की चिंगारी के साथ मलबा गिरने पर बाहर सड़क की तरफ भागकर निकला. इस क्रम में आग और फैलता गया और घर को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया. बबलू का घर कच्चे दीवार पर खपरैल की छावनी बाला बताया गया है. जलकर राख हो जाने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझायी गयी. अगलगी की घटना में 50 किलो चावल, 50 किलो आलू, 7000 रुपया नकद राशि के अलावा कपड़ा, बर्तन एवं बच्चों के पढ़ने-लिखने का सामान, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं जमीन से संबंधित अन्य कागजात भी जलकर राख हो गया है. पीड़ित ने बताया आग लगने से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी व भाजपा के प्रफुल्ल मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया है. इसके साथ ही परिजनों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










