सात स्टॉल के माध्यम से 210 मरीजों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सात स्टॉल के माध्यम से 210 मरीजों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

पथरगामा में वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन

पथरगामा में मंगलवार को वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर पथरगामा मुख्य चौक स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. पंचायत प्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में कुल 7 स्टॉल लगाये गये, जहां मरीजों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गयी. डॉ. संजीव कुमार, डॉ. दीप्ति और डॉ. विजय अमृतानन ने मरीजों की जांच की और रोग के अनुसार 210 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां प्रदान कीं. चिकित्सकों ने रोग के प्रकार के अनुसार परामर्श भी दिया और कहा कि होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक दवाएं रोग निवारण में रामबाण का काम करती हैं. शिविर में योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त राज ने योग के माध्यम से रोग निवारण के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह आधे घंटे योग करने से रोग शरीर से दूर रहते हैं और स्वास्थ्य मजबूत रहता है. शिविर में आयुष विभाग के कर्मियों के साथ भानु देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने और आयुष दवाओं का लाभ लेने की अपील की.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola