रामनवमी और ईद पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था का निर्णय

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने शांति और भाईचारे का दिया संदेश
राजाभिट्ठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने की. बैठक में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी का जुलूस निर्धारित रास्ते से निकाले जाए और पर्व के दौरान पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी केके दुबे, केदार पासवान, जिला परिषद सदस्य दिनेश मुर्मू, झामुमो क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, मुखिया सुखलाल सोरेन, महेंद्र किस्कू, अब्दुल हुसैन अंसारी, गया राम सेन, मिंटू पंडित, जर्मन बास्की, राजेश साह, अरविंद मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. बैठक में पर्व को शांति और भाईचारे के संदेश के साथ मनाने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




