रांची से आये चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से की मुलाकात

Updated at : 24 May 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से आये चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से की मुलाकात

बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को भी देखा

विज्ञापन

रांची से आये चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को गोड्डा विस के शहरी क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को देखा. इस क्रम में चुनाव अधिकारी ने बीएलओ द्वारा बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं से भी मुलाकात की तथा दिये गये पर्ची आदि की जानकारी ली. श्री कुमार ने बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को भी देखा और कमियों को दूर करने को कहा. निरीक्षण के दौरान सदर बीडीओ दयानंद जायसवाल, नगर परिषद के प्रशासक गोपीकृष्ण सहित सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता आदि थे. निरीक्षण के उपरांत अधिकारी द्वारा सदर एसडीओ बैजनाथ उरांव के साथ समीक्षात्मक बैठक भी की गयी. इसमें चुनाव संंबंधी तैयारियों को पुख्ता आदि करने को लेकर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola