अधिवक्ता व लिपिकों को मिली ई-कोर्ट की जानकारी

Published at :18 Apr 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता व लिपिकों को मिली ई-कोर्ट की जानकारी

झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निर्देश पर गोड्डा में अधिवक्ताओं और अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई-कोर्ट प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। रजिस्टार सतीश कुमार मुंडा ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आधुनिक युग में ई-कोर्ट की जानकारी आवश्यक है और सभी को तकनीक के साथ खुद को सक्षम बनाना होगा। मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार सहाय ने ई-कोर्ट की प्रक्रिया, ई-फाइलिंग और इसके फायदों को विस्तार से समझाया। अधिवक्ता निश्चल कुमार ने कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान पर भी चर्चा की। अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा ने अपनी राय दी। लगभग 60 अधिवक्ता इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस प्रणाली से न्याय त्वरित, पारदर्शी और पेपरलेस होने की दिशा में बढ़ रहा है।

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के सभागार में अधिवक्ताओं और अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई-कोर्ट प्रोग्राम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्टार सतीश कुमार मुंडा ने किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवेश में ई-कोर्ट की जानकारी आवश्यक है. सभी कार्य अब स्मार्ट हो चुके हैं, इसलिए सभी को तकनीक के साथ खुद को भी सक्षम बनाना होगा. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार सहाय ने अधिवक्ताओं और अधिवक्ता लिपिकों को ई-कोर्ट प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने ई-फाइलिंग दाखिल करने की प्रक्रिया सहित इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट व्यवस्था लागू होने से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल रहा है और न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हुई है. इसके माध्यम से अपने मामले से संबंधित जानकारी किसी भी समय प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में न्यायालय पूरी तरह पेपरलेस हो जायेंगे. अधिवक्ता निश्चल कुमार ने प्रतिभागियों को कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट प्रणाली के प्रभावी उपयोग के लिए कंप्यूटर की समझ जरूरी है. इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर के इनपुट, आउटपुट, डाटा प्रोसेसिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित जानकारी साझा की. अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर मध्यस्थ दिलीप कुमार झा, निखिल झा, राजेन्द्र कुमार झा, अंबोद ठाकुर, अजीत सहाय, दिलीप चौधरी सहित लगभग 60 अधिवक्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola