गुदिया गांव में बिजली करंट लगने युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 11:56 PM
घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक
महागामा थाना क्षेत्र के गुदिया गांव में बिजली करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान अष्टम महाराणा का पुत्र लालू महाराणा (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है मृतक लालू महाराणा अपने घर की बिजली ठीक करने को लेकर कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिवार के लोगों को युवक के करंट लगने की जानकारी मिली. परिवार के लोगों ने आनन-फानन में महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर संजय मिश्रा ने जांच पड़ताल कर युवक को मृत घोषित कर दिया. महागामा अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की छानबीन की. वहीं अस्पताल में मृतक का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतक की पत्नी मीरा देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि मृतक को कोई संतान नहीं है. मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतक लालू महाराणा इसीएल पदाधिकारी का ड्राइवर था. वहीं मौत के बाद पत्नी सहित पूरे परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गुदिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










